फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

Amroha News: छात्रा की हालत में सुधार, आईसीयू से कमरे में किया शिफ्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
NA
गजरौला। जोगीपुरा के पवन की गोली से घायल दसवीं की छात्रा की हालत में सुधार है, लेकिन उसका जबड़ा नहीं चल रहा है। इस कारण पाइप से उसे जूस और नारियल पानी दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने उसे दलिया, सैंडविच और मूंग की दाल मिले पतले चावल देने की सलाह दी है। छात्रा को आईसीयू से कमरे में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को गजरौला थाना क्षेत्र में भानपुर रेलवे फाटक पर जोगीपुरा निवासी पवन ने क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा को गोली मार कर खुद को भी उड़ा लिया था। उसकी मौके पर मौत हो गई थी, जबकि छात्रा गंभीर रूप से घायल। छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अब तक आईसीयू में भर्ती थी। बुधवार को उसे आईसीयू से बाहर कमरे में शिफ्ट किया गया। गोली उसके गाल को चीरते हुए जबड़े से लग कर गले से पार हो गई थी। इससे जबड़ा भी जख्मी हो गया था। उसका ऑपरेशन हो जाने पर हालत में सुधार है, लेकिन जबड़ा जख्मी होने के कारण चल नहीं रहा है। दांत भी चबाने का काम नहीं कर रहे। इस कारण वह भोजन भी नहीं कर पा रही है। पाइप के जरिए बस तरल पदार्थ दिया जा रहा है। चिकित्सक ने छात्रा के परिजनों से कहा है कि वह उसे जूस, नारियल का पानी आदि देते रहें। सैंडविच, दलिया और मूंग की दाल मिले पतले चावल देने को भी कहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर उसे पाइप के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कई दिन और रहेगी अस्पताल में भर्ती छात्रा
गजरौला। मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत में बुधवार को कुछ सुधार हुआ। परिजनों का कहना है कि बहुत धीमी आवाज में उसने बोलने की भी कोशिश की। मगर जबड़ा जख्मी होने के कारण उसे बोलने में पीड़ा हुई। उधर चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार होने पर संतोष जताया। परिजनों से कहा कि उसकी हालत में और सुधार हो जाने पर उसे दो या तीन दिन तक रखा जा सकता है। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी, मगर उपचार काफी समय तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed