फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

Amroha News: फर्जी तरीके से कराया जा रहा मदरसों में मानदेय का भुगतान, डीएम से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
NA
अमरोहा। फर्जी तरह से चल रहे मदरसों में शिक्षकों को मानदेय जारी करने वाले अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मदरसा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीएम बीके त्रिपाठी से की है।नगर के मोहल्ला जाफरी के मेहंदी हसन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में एक मदरसे के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने दर्ज कराई थी। इस मदरसे में तैनात एक शिक्षिका का मानदेय जारी किया गया जबकि वह उस समय मदरसे में तैनात ही नहीं थी। इसी तरह इसी मदरसा संचालक के एक अन्य मदरसे में नियम विरुद्ध तरीके से दो बार मानदेय का भुगतान किया जा चुका है। एक अन्य मदरसे में तैनात शिक्षिका का मानदेय उसकी मृत्यु उपरांत मदरसा संचालक ने उनके स्थान पर रखे शिक्षक के खाते में कर दिया जबकि यह मानदेय उनके परिवार को मिलना चाहिए था। इसी तरह से एक ओर अन्य मदरसे में अपनी बेटी की फर्जी नियुक्ति दर्शाकर दूसरे शिक्षक के खाते में मानदेय डलवा दिया। बड़े पैमाने पर एक ही मदरसा माफिया ने 12 से अधिक मदरसे कागजों में फर्जी तरह से संचालित कर रहे हैं। जिनकी जांच मंडलायुक्त के आदेश से 20 जून ने विभाग को दी मगर जिम्मेदार जांच करने को तैयार नहीं है। इन मदरसों के फर्जीबाड़े के चलते इनकी प्रबंध समिति भी चिट फंड कार्यालय रजिस्ट्रार मुरादाबाद द्वारा निरस्त कर दी गई है। मांग है कि इस फर्जीबाड़े में शामिल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed