फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

Amroha News: गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
NA
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की है। भाकियू ने छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक की पंचायत बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में तहसील संरक्षक साहब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन माह बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसानों को नहीं पता है कि उसका माल कितने दाम पर बिक रहा है। दुनिया में ऐसा कही भी नहीं होता है। पंचायत में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने चीनी मिल से गन्ने का भुगतान आपूर्ति के 14 दिन के भीतर कराए जाने की मांग भी की। पंचायत में छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई। इस मौके पर निरंजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ओमवीर सैनी, कांतिप्रसाद शर्मा, ब्रहमपाल सिंह, युसूफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed