फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Muslims showered flowers on the devotees

Amroha News: मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

Mon, 21 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 21 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Muslims showered flowers on the devotees
बछरायूं (अमरोहा)। कांवड़ यात्रा आस्था व भक्ति के संगम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गई है। कस्बे के हफीज रोड चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उनको पानी की बोतल व फल वितरित किए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने भी पुलिसकर्मियों के साथ कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की। भाजपा नेता शेख चिरागउद्दीन के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। शेख चिरागउद्दीन ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द हमारी देश की परंपरा है। यहां सदियों से सभी धर्म के लोग आपस में मिल जुलकर एक दूसरे की खुशी में शरीक होते हैं। इस मौके पर मोहम्मद शानू, फैजान, शमीम अहमद, शारिक, हफीज, अब्दुल रहमान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed