फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   muslim maked holi cap

कई प्रदेशों के हिंदुओं की होली को शुभ बनाती है ‘नसीम की टोपी’

Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
muslim maked holi cap
holi cap
होली शुभ हो, हैप्पी होली, बुरा न मानो होली है लिखी टोपियां अमरोहा के नसीम जैसे कारोबारी बनाते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा रंग देखना है तो सांप्रदायिक एकता की मिसाल अमरोहा शहर आ जाइए। आम की मिठास के लिए देश-विदेश में मशहूर इस शहर में होली की टोपियां भी बनती हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर कारोबार मुस्लिमों के हाथ में है। मजहबी तौर पर खुद रंग से परहेज करने वाले ये कारोबारी कई जिलों और प्रदेशों में हिंदुओं की होली में रंग भरते हैं।  अमरोहा में मुस्लिम कारीगर हाथों से होली की टोपी की सिलाई करते हैं। होली से दो माह पहले टोपी तैैयार करने का कार्य शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


पांच लाख से अधिक टोपियों की सप्लाई बाहर के लिए हो चुुकी है। एक लाख से अधिक टोपियों की सप्लाई होनी बाकी है। होली के त्योहार पर अमरोहा की टोपी की जबरदस्त मांग करती है। शहर के मोहल्ला बटवाल में कई मुस्लिम परिवार पिछले कई सौ सालों से होली की टोपी तैयार करने का कार्य करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीढ़ी दर पीढ़ी होली की टोपी तैयार करने का कार्य आज भी जारी है। यह टोपी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लोगों द्वारा होली पर पहनी जाती है। देखने में आकर्षक लगती हैं। टोपी में चार प्रकार के रंगों का इस्तेमाल होता है। यह टोपी अन्य टोपियों से अलग हटकर होती है।


होली से दो माह पहले टोपी तैयार करने का कार्य शुरू हो जाता है। काफी संख्या में मुस्लिम कारीगर इस कार्य में जुट जात हैं। टोपी तैयार करने का सारा कार्य हाथों से तैयार किया जाता है। यहां तक की टोपी की सिलाई भी हाथों से ही की जाती है। इसे तैयार करने में काफी समय लगता है। कारीगर इस टोपी पर अपना हुनर भी दिखाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed