फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mushaira: Both of them shine in every gem, I found both of them in Mecca and Medina...

मुशायरा : चमकते हैं जो हर नगीने में दोनों, मिले मुझको मक्के मदीने में दोनों...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mushaira: Both of them shine in every gem, I found both of them in Mecca and Medina...
अमरोहा। मुस्लिम कमेटी के संयोजन में ईद मिलादुन्नबी की 17 दिवसीय तकरीबात में पहला नातिया मुशायरा बृहस्पतिवार रात मोहल्ला नौबतखाना में मास्टर असलम उस्मानी के आवास पर आयोजित किया गया। शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए।
विज्ञापन

मुशायरे की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से कारी अहसान ने की। मतीन अमरोहवी ने कहा...चमकते हैं जो हर नगीने में दोनों, मिले मुझको मक्के मदीने में दोनों। प्रोफेसर नासिर नकवी ने इस तरह कहा...ये अपनी बेजारियों से पूछें खड़ा हुआ है बवाल कैसा, अकीदे मजरूह हो रहे हैं नबी के शीशे में बाल कैसा। जुबैर इब्ने सैफी ने कहा...अपने अमल से पहले हम पर तो बन जाएं आका का, फिर आका की शान के शया जश्न मनाएं आका का। शीबान कादरी ने पढ़ा...दुआएं उनके वसीले से मांगता हूं जब, कुबूलियत की उसी दम सनद पहुंचती है। लाड़ले रहबर ने ऐसे पढ़ा...मैं गुनाहों के तसव्वुर से लरज जाता हूं, ऐसा लगता है कोई देख रहा हो जैसे। इनके अलावा साद अमरोहवी, डाॅ.नासिर अमरोहवी, हबीब अहमद एडवोकेट, डाॅ.मुबारक अमरोहवी, गुलजार अमरोहवी आदि शायरों ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए। इस दौरान जाकिर काजमी, हाजी नसीम खां, सरताज आलम मंसूरी, हाजी खुर्शीद अनवर, मंसूर अहमद, इकबाल खां, सभासद फहीम शाहनवाज, अब्दुल कय्यूम रायनी आदि मौजूद रहे। संयोजक एवं संचालक असलम उस्मानी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article