फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of usha case opened

साली से शादी में बाधक बनने पर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder of usha case opened
अमरोहा। आदमपुर थाना पुलिस ने ऊषा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, साली से शादी में बाधक बनने पर पति ने ही ऊषा की हत्या की थी। पुलिस और गांव वालों को धोखे में रखने के लिए पत्नी से दुष्कर्म की आशंका और हत्या की झूठी कहानी गढ़ी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष आरोपी ने कबूल किया कि उसकी पत्नी उससे उम्र में बढ़ी लगती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि 12 मार्च की रात आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव खरपड़ी में किसान धीरसिंह की पत्नी ऊषा की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान ऊषा अपने दो बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। उसका पति धीरसिंह खुद को खेत पर ट्यूबवेल चलाकर गेहूं की फसल की सिंचाई करने का दावा कर रहा था। घटना में धीरसिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने ऊषा की हत्या के बाद घटनास्थल से चूल्हे की अधजली लकड़ी और सिल का बाट आला कत्ल के रूप में बरामद किया था। क्योंकि लकड़ी और सिल का बाट खून में सने हुए थे। पुलिस द्वारा पांच दिन गहन छानबीन में पति धीर सिंह ही हत्यारोपी पाया गया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक धीरसिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था। ऊषा उम्र में उससे बड़ी दिखती थी। दस मार्च को धीरसिंह अपनी पत्नी ऊषा को बिना बताए साली से मिलने ससुराल चला गया था। इस बात को लेकर घर लौटने के बाद धीरसिंह और उसकी पत्नी ऊषा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद धीरसिंह ने पत्नी ऊषा की हत्या की पटकथा लिख डाली थी। एसपी के मुताबिक आरोपी धीरसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed