{"_id":"58b07c504f1c1b8716b25412","slug":"murder-of-old-woman-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, अर्द्धनग्न मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, अर्द्धनग्न मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम गन्ने के खेत में बुजुर्ग महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की हालत देख महिला के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला शुक्रवार दोपहर दो बजे घर से खेत पर सरसों काटने के लिए निकली थी। शाम चार बजे तक जब वो वापस नहीं लौटी तो पति उसको खेत पर उसे ढूंढने के लिए निकले। इस दौरान खेत की ओर से आ रही महिला ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी अर्द्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़ी है। इतना सुनकर पति उस ओर दौड़ पड़े। पत्नी की हालत देख वो सन्न रह गए। महिला के धड़ के कपड़े गायब थे।
महिला का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण शव की हालत देख रेप की आशंका भी जता रहे थे। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ के लिए शक के आधार पर गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।