फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of old woman in amroha

बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, अर्द्धनग्न मिला शव

Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
murder of old woman in amroha
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम गन्ने के खेत में बुजुर्ग महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की हालत देख महिला के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला शुक्रवार दोपहर दो बजे घर से खेत पर सरसों काटने के लिए निकली थी। शाम चार बजे तक जब वो वापस नहीं लौटी तो पति उसको खेत पर उसे ढूंढने के लिए निकले। इस दौरान खेत की ओर से आ रही महिला ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी अर्द्धनग्न हालत में गन्ने के खेत में पड़ी है। इतना सुनकर पति उस ओर दौड़ पड़े। पत्नी की हालत देख वो सन्न रह गए। महिला के धड़ के कपड़े गायब थे।
विज्ञापन


महिला का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण शव की हालत देख रेप की आशंका भी जता रहे थे। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ के लिए शक के आधार पर गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed