फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of histrisheeter

लफड़ा बताकर किया था अब्बू को फोन

Sat, 26 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 26 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
murder of histrisheeter
कत्ल
शौकत पाशा की हत्या की सूचना मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं तरह-तरह की चर्चाएं लोगों की जुबां पर रहीं। मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा कि प्री प्लानिंग उनका मर्डर किया गया है। लफड़ा बताकर उनको फोन किया गया था। घर से संभल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस पर भी हमसाज होने का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन


पाशा का तुर्क बिरादरी में अपना अलग रूतबा था। क्षेत्र के गरीब लोग उसको पसंद करते थे। रहनुमा की तरह बनकर काम कर रहा था। जब उसकी हत्या की खबर ग्रामीणों को मिली तो खलबली मच गई थी। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे, जबकि आस पास के लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद गजनबी है। उसने बातचीत में बताया कि मेरे अब्बू का मर्डर प्री प्लानिंग से किया गया है। पापा शाम चार बजे संभल जाने की बात कह कर घर से निकले थे। बाहर ही उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी, जिसमें पेट्रोल पंप पर पैसों को लेकर लफड़ा होना बताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार अब्बू ने टालने की बात कही थी, मगर फोन पर कोई ऐसा करीबी था जिसको वह मना नहीं कर पाए। घर से संभल जाने की बात कहकर चले गए। डींगरपुर पेट्रोल पंप के सामने उनको गोली मारी गईं। पूरा मर्डर प्लानिंग के मुताबिक किया गया है। पुलिस भी वहां दस मिनट में आ गई थी।


आधे घंटे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर पर सूचना भी नहीं दी गई। इससे साफ है कि पुलिस भी शामिल रही है। मारने के बाद भी पुलिस ने घर फोन नहीं किया। दूसरे लोगों ने ही कॉल कर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed