फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of dewan's brother

Amroha News: हेड कांस्टेबल के भाई की गोली मारकर हत्या, तीन साथी हिरासत में

Tue, 01 Aug 2023 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder of dewan's brother
डिडौली (अमरोहा)। यूपी पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल जुबैर के भाई उवैस (22) की सोमवार शाम के समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उवैस अपने तीन साथियों के साथ एक दफीने से लौट रहा था। पुलिस ने तीनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिनोरा से नीली खेड़ी गांव की रोड पर नहर के पास हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में मोहम्मद उमर का बड़ा बेटा जावेद किसान हैं जबकि दूसरे नंबर का बेटा जुबैर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती रामपुर जनपद में है। जबकि जुबैर के छोटे भाई उवैस ने इंटर तक की पढ़ाई की है। अब वह विदेश जाने की तैयारी में था। इसके लिए उसने पासपोर्ट और वीजा तैयार करा लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उवैस का ढकिया गांव के युवक के साथ पुराना विवाद चल रहा है। दोनों के बीच गुटबाजी चल रही है। करीब छह महीने पहले संभल चौराहे स्थित एक होटल पर मारपीट भी हुई थी। सोमवार की दोपहर को उवैस अपने साथियों के साथ पास के गांव सिनौरा में एक दफीने में शामिल होने के लिए गया था। जिसके बाद वह घर वापस लौट रहा था। जैसे ही सभी लोग सिनौरा गांव से निकलकर नीलीखेड़ी रोड पर पहुंचे। तभी युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर बेल्ट चलीं। वहीं सिनौरा निवासी मुशरैन चोटिल हो गया। तभी किसी ने उवैस के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का आरोप ढकिया गांव के युवक पर लगा है। गोली लगते ही उवैस जमीन पर तड़पने लगा। तभी उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उवैस को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एएसपी राजीव कुमार सिंह व सीओ सिटी विजय कुमार राणा अस्पताल पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पूरी तरह पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed