{"_id":"58f5165e4f1c1b0b524707f5","slug":"murder-of-a-women-in-amroha-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 19 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा शहर में विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। फोन पर मिली जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सास व पति पुलिस हिरासत में हैं।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी शांति स्वरूप शर्मा की बेटी साधना गौड़ की शादी चार साल पूर्व शहर के चौक मोहल्ला के संजय गौड़ के साथ की। बेटी की शादी में उन्होंने हैसियत से भी अधिक दहेज दिया था। कुछ दिन तक सही चलता रहा, मगर बाद में दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे। रुपये लाने में असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।
सोमवार की तड़के किसी समय फंदा लगाकर साधना की हत्या कर दी। सुबह छह बजे संजय ने मायके वालों के पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी कि साधना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। खबर पाकर परिजन दौड़े। कुछ देर बाद गांव के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया। मृतका के भाई ध्रुव कुमार की तहरीर पर पति संजय गौड़, सास शकुंतला व ननद रचना के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया।