फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of a women in amroha district

विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या

Wed, 19 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 19 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder of a women in amroha district
हत्या
अमरोहा शहर में विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। फोन पर मिली जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सास व पति पुलिस हिरासत में हैं।    
विज्ञापन

  
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी शांति स्वरूप शर्मा की बेटी साधना गौड़ की शादी चार साल पूर्व शहर के चौक मोहल्ला के संजय गौड़ के साथ की। बेटी की शादी में उन्होंने हैसियत से भी अधिक दहेज दिया था। कुछ दिन तक सही चलता रहा, मगर बाद में दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे। रुपये लाने में असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


सोमवार की तड़के किसी समय फंदा लगाकर साधना की हत्या कर दी। सुबह छह बजे संजय ने मायके वालों के पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी कि साधना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। खबर पाकर परिजन दौड़े। कुछ देर बाद गांव के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया। मृतका के भाई ध्रुव कुमार की तहरीर पर पति संजय गौड़, सास शकुंतला व ननद रचना के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed