फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of a man

बछरायूं में अधेड़ की गोली मारकर हत्या सनसनी

Thu, 06 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 06 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
murder of a man
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या - फोटो : Demo Pic.
गजरौला जा रहे एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीण का रक्तरंजित शव बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के पुत्र की ओर                    से गांव के तीन लोगों के   खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज   दिया है।
विज्ञापन


थाना धनौरा के गांव हलुपुुरा निवासी इलामुद्दीन (45) पुत्र अली जान का रक्तरंजित शव बुधवार की तड़के थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही मृतक की बाइक भी पड़ी हुई थी। पुलिस व फौज की तैयारी कर रहे युवाओं ने सवेरे दौड़ लगाते समय शव को सड़क किनारे पड़ा देखा। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। रोते पीटते परिजन मौके पर पहुंच गए। इलामुद्दीन के सिर में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र इकरामुद्दीन ने बताया कि उसके पिता को तड़के तीन बजे गांव निवासी खलील व उसका साला बुलाकर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इकरामुद्दीन की ओर से गांव हलुपुरा निवासी खलील उसके साथी जरीफ व उसके साले पप्पू के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed