फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

दस साल पहले पिता को मारा था थप्पड़...इसलिए मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
murder
अमरोहा। चार महीने पहले आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव सलारा में सोते समय बुजुर्ग किसान की गोली मारकर की गई हत्या का आदमपुर पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दस साल पहले पिता को मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

हत्या का खुलासा करते हुए एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दो/तीन मार्च को थाना आदमपुर अखिलेश पुत्र गोवर्धन निवासी ग्राम सलारा थाना आदमपुर ने सूचना दी कि मेरे पिता गोवर्धन की रात में घेर में बनी झोपड़ी में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी है । अखिलेश की तहरीर पर थाना आदमपुर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना के दौरान हुुकुम सिंह निवासी ग्राम सलारा थाना आदमपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे रविवार को थाना आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हुकुम सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता को करीब दस साल पहले गोवर्धन ने किसी विवाद में थप्पड़ मारा था। तब वह गोवर्धन से रंजिश रखता था। वह इसका बदला लेना चाहता था। घटना के चार पांच दिन दिन पहले गोवर्धन ने अपना गन्ना हुकुम सिंह की पर्ची पर डाला था। गोवर्धन ने जब गन्ना पर्ची के पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर गोवर्धन ने उसे कहा कि जैसे तेरे बाप के थप्पड़ मारे थे, ऐसे ही तुझे मारुंगा। इसके बाद हुकुम सिंह ने गोवर्धन की हत्या करने की ठान ली। हुकुम सिंह के भतीजे अजब सिंह पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम सलारा ने अपनी तीन बीघे जमीन का बैनामा गोवर्धन के लड़के राहुल को अक्तूूबर 2019 में किया था। लेकिन कब्जा अभी तक नहीं दिया था। इसी को लेकर अजब सिंह भी गोवर्धन की हत्या करना चाहता था। हुकुम भतीजे अजब और उसके दोस्त विनोद के साथ मिलकर दो/तीन मार्च रात घेर में सो रहे गोवर्धन की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी हुकुम सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed