फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

पति से अवैध संबंधों के शक में किया था ईंटों के प्रहार, महिला की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder
हसनपुर(अमरोहा)। ईंटों के प्रहार से घायल महिला की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। महिला घरों में खाना बनाने का काम करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से अवैध संबंधों के शक के चलते ईंट से हमला किया था। उधर, महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में सोमवार को चालीस वर्षीय महिला को दूसरे मोहल्ले के महिला ने धक्का देकर ईंटों पर गिरा दिया था। इस दौरान वहां पड़ी ईंट से चेहरे व सिर में कई प्रहार कर आरोपी महिला भाग गई थी। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कराया था। जिसकी रात करीब ढाई बजे मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला चंद्रवती निवासी मोहल्ला कायस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पति चाट का ठेला लगाता है। उसे शक था कि दूसरे मोहल्ले की एक महिला का पति से चक्कर चल रहा है। कई बार घर में इसको लेकर विवाद भी हो चुका था। सोमवार को दिन में दोनों को रास्ते पर बात करते हुए देख भी लिया था। जिसके बाद रास्ते से गुजरने के दौरान ईंट से हमला कर उसको घायल कर दिया था। आरोपी महिला का चालान किया गया है।
विज्ञापन

महिला की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुराहाल
हसनपुर। ईंट के प्रहार से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब चालीस वर्षीय महिला ने अपने पीछे चार बेटी व एक बेटा छोड़ा है। अभी किसी की भी शादी नहीं हुई है। पति सब्जी का ठेला लगाता है। मंगलवार शाम तक भी पीएम के बाद शव घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed