{"_id":"5f4958798ebc3e3cfd42d13a","slug":"murder-hasanpur-news-mbd3607275181","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटा फिर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
हसनपुर के सोहरका में ग्रामीण की हत्या के बाद जमा भीड़ व पुलिस।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर के गांव सोहरका में रस्सी से गला घोंट कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। शव एक खेत में मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। परिजनों के मुताबिक गांव का एक व्यक्ति सोते जगाकर उसे उठा कर ले गया था। परिजनों ने उस व्यक्ति पर पूर्व हो चुकी मारपीट को लेकर चली आ रही रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका में निवासी हरिओम खडगवंशी (30) पुत्र दुरजी के पास करीब सात बीघा जमीन है। वह खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी भी करता था। हरिओम के छोटे भाई राकेश ने बताया कि गुरुवार को हरिओम घर पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे गांव का ही एक व्यक्ति हरिओम को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। सुबह तलाश किया गया तो गांव के ही फतेह सिंह के खेत की मेड़ के पास हरिओम का शव मिला। उसके गले पर रस्सी व चोट के निशान थे, शरीर पर भी चोट के निशान थे। ग्रामीण की मौत की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
जुए के रुपयों को लेकर गांव में हत्या की चर्चा
हसनपुर। हरिओम की हत्या के बाद परिजनों द्वारा गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि हरिओम कभी-कभी जुआ भी खेलता था। जो व्यक्ति उसे रात में बुलाकर ले गया था। वह भी जुआ खेलता है। ग्रामीणों का मानना है कि हत्या का कारण जुए के पैसों के लेन-देन का भी हो सकता है। वहीं मृतक के भाई राकेश का कहना है कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है उससे पूर्व में हरिओम की कई बार मारपीट हो चुकी है। जुआ खेलने के बाद शराब पीकर मारपीट होती थी। वह हरिओम को धमकी भी दे चुका था।
विज्ञापन
पत्नी-मासूम बच्चों का रो-रोकर बुुराहाल
हसनपुर। हरिओम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। करीब पांच वर्ष पूर्व हरिओम की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। तीन वर्ष की बेटी राधिका व एक वर्ष का बेटा अरुण है। पत्नी चंपा व बच्चों का रोरोकर बुराहाल है। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
मारने से पूर्व घसीटा भी गया
हसनपुर। गांव सोहरका निवासी हरिओम की मारपीट के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हरिओम के शरीर पर चोट के निशान मिले। शव की हालत देखने पर लग रहा था कि उसके रस्सी गले में डालकर उल्टी तरफ से घसीटा भी गया हो। उसके पैरों के नाखून घिसे हुए थे। कपड़ों पर भी रगड़ के निशान लगे हुए थे।
-खेत पर एक ग्रामीण का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।