फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

पत्नी और प्रेमी समेत तीन पर दिलीप की हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आज होगा वारदात का पर्दाफाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder
गजरौला। चार दिन पूर्व गांव दयावली खालसा निवासी दिलीप की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं चर्चा है कि पुलिस आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। शुक्रवार को वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव दयावली खालसा निवासी चंपत ने गुरुवार की शाम थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसके भाई दिलीप (45) की शादी लगभग बीस वर्ष पूर्व आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी शीला से हुई थी। दिलीप की पांच संतान भी हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व शीला के कोतवाली हसनपुर के गांव सोहरका निवासी जीराज से संबंध हो गए। इसके बाद वह लगभग एक वर्ष से अपनी बड़ी पुत्री चांदनी और दीपक के साथ नगर के मोहल्ला वसंत विहार में जीराज के साथ किराए का कमरा लेकर रह रही थी। लगभग एक माह पूर्व चांदनी की शादी हो गई। शादी में शामिल होने आई दिलीप की पुत्री शिवानी और पुत्र भी यहीं अपनी मां के साथ रहने लगे। तहरीर में कहा गया है कि दिलीप गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में अपनी बहन के पास रह रहा था। 26 जुलाई की शाम को शीला ने उसे फोन कर अपने घर बुला लिया। इसके बाद वहां मौजूद जीराज और समरपाल खड़गवंशी ने उसके साथ शराब पी और उसे हाईवे पर खुंगावली के पास मार दिया। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर एक होटल के पास फेंक दिया। मृतक के भाई ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिलीप की मौत के मामले में भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस खुलासे में लगी हुई है। शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed