फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipality will provide machines for measuring and weighing children at Anganwadi centers

Amroha News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के माप व वजन की मशीनें उपलब्ध कराएगी पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipality will provide machines for measuring and weighing children at Anganwadi centers
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की ओर से टाउन हाॅल में कुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि आयुक्त के आदेश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पाए गए अति कुपोषित (सैम) व कुपोषित (मैम) बच्चों को कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण किट का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

180 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं उनमें पंजीकृत मैम व सैम बच्चों की सूचना प्राप्त कर केंद्र वार सत्यापन कराया गया। इन बच्चों की सूची तैयार कर उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे राशनकार्ड, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ देने के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पोषण किट वितरित की गई है। पोषण किट में दाल, चावल, दलिया, मंगूफली, ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट, आटा आदि के पैकेट हैं। इनके प्रयोग से बच्चे कुपोषण से बाहर निकल कर स्वस्थ श्रेणी मे आएंगे। पालिका की ओर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के माप एवं वजन की मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान सभासद वीर अभिमन्यु, फहीम शाहनवाज, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed