फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipality launched encroachment removal campaign on Sherpur Road

नगर पालिका ने शेरपुर रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipality launched encroachment removal campaign on Sherpur Road
नगर पालिका परिषद ने नगर की शेरपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अचानक से आई जेसीबी मशीन को देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए। जेसीबी मशीन ने दुकानों के आगे लगे टिनशेड हटा दिए और अस्थाई निर्माण को भी तोड़ दिया। पालिका के अभियान से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। इस दौरान दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर अमल करते हुए नगर पालिका परिषद ने बुधवार की दोपहर नगर की शेरपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान व टिनशेड लगा रखे हैं। अचानक से आई पालिका की टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। जब तक दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाते तब तक जेसीबी मशीन ने टिनशेड ध्वस्त कर दिए। कई स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण भी तोड़े गए। एकाध स्थान पर पालिका की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से दुकानदार शांत हो गए। इस दौरान दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम अरुण कुमार ने पालिका अधिकारियों को बगैर भेदभाव के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा से अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल, जेई तेजपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक अनुज सिंहल, उमेश सैनी, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed