फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipal ward wise voter list published

Amroha News: निकाय वार्ड वार मतदाता सूची हुआ प्रकाशन

Sat, 11 Mar 2023 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal ward wise voter list published
अमरोहा। निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन ने नगर निकाय वार्ड वार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। अगर कोई मतदाता अपना नाम कटवाना या जुड़वाना चाहता है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है। 18 से 22 मार्च तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए आज से 17 मार्च तक का समय दिया है। जनपद में 9 नगर निकाय हैं। इसमें अमरोहा, गजरौला, बछरायूं, मंडी धनौराव हसनपुर, जोया, नौगावा सादात, उझारी व सैदनगली शामिल हैं। सभी निकायों में 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उसके निरीक्षण, दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने का कार्य 11 से 17 मार्च तक चलेगा। 18 से 22 मार्च तक आपत्तियों व दावों का निस्तारण होगा। इसके बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी व उन्हें पूरक सूची-1 में समाहित करने का कार्य 23 से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूचियों का प्रकाशन जन सामान्य के लिए एक अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि यदि कोई मतदाता अपना नाम सूची में शामिल कराना चाहता है तो वह 11 से 17 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकता है। निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। जिससे लोगों को दिक्कत न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed