{"_id":"666a00f33b746310ca0ae676","slug":"multipurpose-hall-approved-budget-awaited-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-120197-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बहुउद्देशीय हॉल को मंजूरी, बजट का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बहुउद्देशीय हॉल को मंजूरी, बजट का है इंतजार
Thu, 13 Jun 2024 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सब कुछ ठीक रहा तो अमरोहा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के हुनर को और भी धार मिलेगी। बहुउद्देशीय हॉल के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। केवल बजट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद लगभग आठ करोड़ रुपये से इस हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, हैंड बॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किए जाएंगे।
प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री एवं अमरोहा की नौगांवा सादात सीट से विधायक पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के प्रयास से जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मालीखेड़ा में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। गांव मालीखेड़ा में करीब 53 बीघा जमीन में यह स्टेडियम 10.69 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था। फरवरी 2023 में यह स्टेडियम क्रीड़ा विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था। स्टेडियम का निर्माण होने के बाद खिलाड़ियों को उम्मीद के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल सकीं। स्टेडियम में खेल के मैदान के अलावा इंडोर गेम की सुविधाएं नहीं थी। लेकिन अब स्टेडियम में इंडोर गेम के लिए बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि फरवरी माह में बहुद्देश्यीय हॉल के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसको मार्च माह में मंजूरी भी मिल गई। लेकिन वित्तीय वर्ष की समाप्ति एवं आचार संहिता के कारण बजट पास नहीं हो सका था। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद अब आचार संहिता भी हट चुकी है। जिसके बाद अब शीघ्र ही बजट जारी होने की उम्मीद है। जिसके बाद बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण शुरू हो सकेगा।
बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दिया गया है। हॉल के निर्माण में चिकित्सा कक्ष, उपकरण के लिए भंडारण कक्ष, शौचालय, शॉवर और चेंजिंग रूम आदि का निर्माण होगा। बजट मिलने के बाद इस पर तेजी के साथ काम शुरू होगा। जिससे खिलाड़ियों को अपने हुनर को संवारने में और भी आसानी होगी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनने वाले बहुउद्देशीय हॉल में इंडोर खेलों के लिए फोल्डिंग कोर्ट तैयार होगा। इसमें खिलाड़ी एक ही कोर्ट पर टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे गेम के लिए उसे तत्काल बदल सकेंगे। जिसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। बहुउद्देशीय हॉल में बास्केट बॉल, बैडमिंटन, हैंड बॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन हो सकेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि हॉकी गोलकीपर किट न होने से खिलाड़ियों के चोट लगने का खतरा बना रहता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए रोलर, जजेस स्टैंड, हॉकी गोलकीपर किट, हॉकी गोलपोस्ट की डिमांड भी भेजी गई है। जिनके जल्द मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।