फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mulayam Singh Yadav's special attachment to Hasanpur

हसनपुर से रहा मुलायम सिंह यादव का विशेष लगाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav's special attachment to Hasanpur
हसनपुर से रहा मुलायम सिंह यादव का विशेष लगाव
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हसनपुर से विशेष लगाव रहा। संभल लोकसभा से उन्होंने दो बार वर्ष 1998 व 99 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। दोनों बार वह यहां से सांसद चुने गए थे। संभल लोकसभा क्षेत्र में गंगेश्वरी विधानसभा भी जुड़ी हुई थी। चुनावी सभाओं से लेकर तमाम कार्यक्रमों में वह क्षेत्र में आए। बताते हैं कि हसनपुर क्षेत्र के लोग अपने नेता मुलायम सिंह यादव से मिलने के लिए सीधे सैफई और लखनऊ पहुंच जाते थे। कांठ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने बताया कि हसनपुर क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव ने कई सड़कें बनवाईं। यहां उन्होंने चंदनपुर में त्रिवेणी शुगर मिल स्थापित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम उठाए। मुलायम सिंह यादव कमाल अख्तर की शादी में भी शिकरत करने के लिए आए थे।
वर्ष 1999 में लोकसभा क्षेत्र रहे संभल के ग्राम गंगवार में में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया था। गंगवार निवासी अधिवक्ता मुजाहिद चौधरी ने बताया कि जब मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री रहते हुए उनके आवास ग्राम गंगवार में भी पधार चुके हैं। नेताजी के आगमन की यादों को ताजा करते हुए मुजाहिद चौधरी ने बताया कि जब अपने आवास पर उन्होंने मुलायम सिंह को घड़ी देने का प्रयास किया तो पहले उन्होंने घड़ी लेने से मना किया, लेकिन बाद में मुजाहिद चौधरी के मनाने पर उन्होंने भेंट में घड़ी स्वीकार कर ली थी, जिसे मुजाहिद चौधरी ने स्वयं नेता जी के हाथ में बांधा था। मुजाहिद चौधरी के बताया कि मुलायम सिंह का जाना राष्ट्रीय राजनीति और समाजवादी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन

उझारी में 5 बार आए थे मुलायम सिंह यादव
उझारी (अमरोहा)। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही नगर पंचायत उझारी में शोक की लहर दौड़ गई। उनका यहां के लोगों से काफी गहरा रिश्ता रहा है। अपने राजनीतिक सफर में मुलायम सिंह यादव नगर पंचायत उझारी में पांच से अधिक बार आए हैं। इसमें इन्होंने सांसद रहते हुए करोड़ों रुपये की सड़कों की सौगात दी थी। नेताजी पहली बार 1997 में उझारी आए थे। उस समय वह देश के रक्षामंत्री थे, तब वह पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की शादी समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने नगर में कई घंटों तक समय बिताया था। दूसरी बार नेताजी सन 2002 में किसान नौजवान रैली को संबोधित करने के लिए उझारी पहुंचे थे। तीसरी बार नेताजी सन 2004 में कमाल अख्तर के बड़े भाई जमाल अख्तर के वलीमा में शामिल हुए थे। चौथी बार सन 2005 में मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उझारी आए थे। एक जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed