{"_id":"6802bc54e4056515ee034275","slug":"mud-accumulated-on-the-roads-in-patei-khalsa-making-it-difficult-to-even-walk-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-138275-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पतेई खालसा में रास्तों पर कीचड़ जमा, पैदल निकलना भी दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पतेई खालसा में रास्तों पर कीचड़ जमा, पैदल निकलना भी दूभर
Sat, 19 Apr 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
जोया ब्लॉक के गांव पतेई खालसा का विकास भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सड़कों पर पसरी गंदगी ग्रामीणों की चिंता को बढ़ा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष है।
गांव निवासी बेग सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी बिटिया की बरात आनी है। घर में कई दिनों से तैयारियों चल रही है। खुशियों का शोरगुल घर को महका रहा है। लेकिन, घर के बाहर कीचड़ जमा होने से बेग सिंह बेटी की विदाई और बरात का सत्कार कैसे हो, इसको लेकर वह चितिंत हैं। बेग सिंह के अनुसार उनके घर के सामने के रास्ते पर पैदल निकलना भी मुश्किल है। उनका कहना है कि प्रधान से कई बार इस रास्ते को ठीक कराने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते की ही नहीं, गांव के अधिकांश मोहल्लों की स्थिति भी ठीक ऐसी ही है। विकास कार्यों पर खर्च करने के नाम पर केवल सरकारी धन की बंदरबाट ही की गई, लेकिन ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- गांव में विकास का हाल बदहाल
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में केवल नाम का विकास हुआ है। अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। नालों से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है। जिससे पानी सड़कों पर उतर आता है। सड़कें टूटती हैं, और लोगों का निकलना भी दूभर हो जाता है। ग्रामीणों इंद्रेश कुमार, बदन सिंह आदि ने गांवों के रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
- फिलहाल बजट की व्यवस्था न होने से सड़क का निर्माण नहीं हो सका था। जिसको जल्दी ही बनवाया जाएगा। फिलहाल गांव में बरात के लिए कोई समस्या न हो, इसके लिए सड़क पर मिट्टी डालकर उसको सही करा दिया जाएगा।
- माया देवी, ग्राम प्रधान