{"_id":"65e06e39d3cd8a14610cfce2","slug":"mp-danish-ali-posters-pasted-regarding-missing-amroha-mp-written-the-one-who-finds-him-will-get-a-reward-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दानिश अली फिर चर्चा में: अमरोहा में चिपकाए गए लापता होने के पोस्टर, लिखा- ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दानिश अली फिर चर्चा में: अमरोहा में चिपकाए गए लापता होने के पोस्टर, लिखा- ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम
Thu, 29 Feb 2024 05:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:15 PM IST
सार
अमरोहा में चिपकाए गए पोस्टरों से सांसद दानिश अली फिर चर्चा में आ गए हैं। पोस्टर में अमरोहा सांसद के लापता होने की बात लिखी गई है। इसके अलावा खोजकर लाने वाले को इनाम देने की बात लिखी गई है। पोस्टर को लेकर जिले भर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
अमरोहा में लगे सांसद के खिलाफ लगे पोस्टर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा सांसद दानिश अली एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि, इस बार अलग ही मामला सामने आया है। जिले भर में उनके विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। जिन पर लिखा है कि अमरोहा सांसद लापता... ढूंढ़ने वाले को इनाम मिलेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तरह के पोस्टर चस्पा कराने वाला कौन है। लेकिन, पोस्टर पर अमरोहा वासी लिखा है।
विज्ञापन
उधर, सांसद की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। विशेषकर अमरोहा सीट पर सांसद दानिश अली को लेकर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में भारत माता की जय न बोलने के आरोपों में घिरने के बाद से लगातार दानिश अली चर्चाओं में रहे।
विज्ञापन
चाहे लोकसभा में भाजपा सांसद द्वारा उन पर की गई टिप्पणी का मामला हो या फिर बसपा से निलंबन। उसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगा। चुनावी माहौल को गरमाता रहा है। इसके बाद से अमरोहा सीट से उनकी कांग्रेस से दावेदारी पुख्ता मानी जाने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि, हाल ही अमरोहा आई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता में एलान किया था कि यदि दानिश को कांग्रेस से टिकट मिलता है तो वह उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी दाशिन ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं है। वह बाहरी हैं। पार्टी हाईकमान ही टिकट फाइनल करेगा।
जिसके बाद अलग माहौल नजर आ रहा है। सांसद दानिश अली भी अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला और हसनपुर क्षेत्र में उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। जिन पर लिखा है कि लापता, अमरोहा सांसद लापता लापता लापता, ढूंढ़ने वाले को इनाम मिलेगा। अमरोहा वासी। पोस्टर को लेकर जिले भर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सांच को आंच क्या। मैं तो लगातार पांच साल से अमरोहा की जनता के लिए लड़ा। लोकसभा में लगातार सरकार को घेरा। कोरोना काल में जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे। तब मैंने बाहर निकलकर जनता की सेवा की। जब ये पोस्टर लगे, उस दौरान में लोकसभा क्षेत्र में रहा। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कहूंगा। यह भाजपा का षड्यंत्र है। अमरोहा की जनता इस बात को बखूबी समझती है। - सांसद दानिश अली