फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MP Danish Ali opposed slogan of Bharat Mata Ki Jai in Amroha

Amroha: भारत माता की जय के नारे का सांसद दानिश अली ने किया विरोध, बोले- भाजपा का नहीं सरकारी है कार्यक्रम

Sun, 06 Aug 2023 03:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Aug 2023 03:49 PM IST
सार

सांसद में नारों के बीच कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है न की भाजपा पार्टी का। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ, हालांकि बाद में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व रेलवे अधिकारियों ने मामले को शांत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को वर्चुअल सुना गया।
 

विज्ञापन
MP Danish Ali opposed slogan of Bharat Mata Ki Jai in Amroha
बसपा सांसद दानिश अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपाइयों द्वारा लगाए जा रहे भारत माता की जय के नारे का बसपा सांसद  दानिश अली ने विरोध किया। सांसद में नारों के बीच कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है न की भाजपा पार्टी का। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ, हालांकि बाद में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व रेलवे अधिकारियों ने मामले को शांत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को वर्चुअल सुना गया।

विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रविवार को अमरोहा रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन होना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस का वर्चुअल शिलान्यास कर रहे थे। इसके लिए स्टेशन परिसर में विशेष तैयारी की गई थी मंच भी सजाया गया था। प्रधानमंत्री के संवाद से पूर्व भाजपा एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय का नारा लगाकर की। 

विज्ञापन


वहां मौजूद भाजपाइयों ने भारत माता की जय के साथ पार्टी के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिया। तभी मंच पर बैठे बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने नारेबाजी का विरोध जताया जताया। कहां यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं है यह एक सरकारी कार्यक्रम है इस तरह की नारेबाजी गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। अन्य भाजपा नेता भी विरोध में उतर आए और नोकझोंक शुरू हो गई करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों समेत अन्य पदाधिकारी और रेलवे अधिकारी बीच- बचाव के लिए पहुंचे उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया जिसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री को वर्चुअल सुना गया।

 

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सांसद कुंवर दानिश अली वहां से चले गये। उधर, बसपा सांसद दानिश अली का कहना है कि उन्होंने भारत माता की जय बोलने का विरोध नहीं किया था, बल्कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही अनावश्यक नारेबाजी को लेकर एतराज जताया था और यह कहा था कि यह कार्यक्रम किसी पार्टी का न होकर भारत सरकार का है, इसलिए अनावश्यक नारेबाजी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed