{"_id":"68c48c5e6d19abe22700fafd","slug":"mother-in-law-and-father-in-law-sent-to-jail-for-forcing-a-married-woman-to-drink-acid-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-147593-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता को तेजाब पिलाने के मामले में सास, ससुर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता को तेजाब पिलाने के मामले में सास, ससुर को भेजा जेल
Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। गांव कालाखेड़ा में विवाहिता को तेजाब पिलाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में महिला के पति और ससुर की पहले ही गिरफ्तरी हो चुकी है।
मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के नगला वनवीर निवासी किसान फुरकान अहमद के अनुसार उनकी बेटी गुलफिजा की शादी कालाखेड़ा निवासी आसिम के बेटे परवेज के साथ हुई थी। बेटी के पति व अन्य सुसरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया था। किसान की तहरीर पर पति परवेज समेत सात ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। उधर, इलाज के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में विवाहिता गुलफिजा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति परवेज को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, सास गुलिस्ता परवीन और ससुर आसिम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।