फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother beaten up in protest against teasing of teenage girl

Amroha News: किशोरी से छेड़खानी के विरोध में मां को पीटा

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mother beaten up in protest against teasing of teenage girl
डिडौली (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर 14 वर्षीय से किशोरी से छेड़खानी कर दी। मौके पर पहुंची उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी की मां के साथ मारपीट की। दराती और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना में किशोरी की मां बुरी तरह घायल हो गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे किसान की बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और किशोरी से छेड़खानी की। तभी किसान की पत्नी घर आ गई। उसने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने अपने परिजनों को भी बुला लिया। सभी आरोपी हाथ में दराती, चाकू और लाठी डंडे लिए हुए थे। घटना में किशोरी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा होगी। तभी आरोपियों धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की अपने सास-ससुर से मुकदमेबाजी चल रही है। जिसके चलते आरोपी रंजिश मानते हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed