{"_id":"670c6191a777866333087284","slug":"mother-and-son-suspected-of-dengue-admitted-to-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127517-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मां-बेटे निकले डेंगू आशंकित, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मां-बेटे निकले डेंगू आशंकित, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
अमरोहा।
जिले में डेंगू लगातार लोगों को चपेट में ले रहा है। अब तक 11 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं, रविवार को निजी अस्पताल में मां-बेट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को इनकी एलाइजा जांच होगी। उधर, रविवार को अस्पताल के वार्ड में बुखार के 14 मरीज भर्ती रहे।
अक्तूबर आधा बीतने को है और मौसम में खासा बदलाव होने लगा है। लेकिन, बुखार और डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। हर दिन बुखार के नए मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। जबकि, डेंगू आशंकितों की संख्या भी बढ़ रही है। गांव मुनव्वरपुर निवासी 48 वर्षीय महिला और उसके 24 वर्षीय बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद रविवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू आशंकित मां-बेटे को वार्ड में भर्ती करते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों का इलाज शुरू कराया जाएगा। उधर, जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 14 मरीज भर्ती रहे। जिनका उपचार किया जा रहा है।