फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than seven lakh young voters will become the fate of the candidates

Amroha News: 7 लाख से अधिक युवा मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
More than seven lakh young voters will become the fate of the candidates
सात लाख से अधिक युवा मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्यविधाता
विज्ञापन

अमरोहा। लोकसभा चुनाव में इस बार युवा मतदाता प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे। अपना क्षेत्रीय सांसद चुनने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने जारी रही है। जहां इस चुनाव में 18 से 19 वर्ष के 22362 मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, 20 से 29 और 30 से 39 आयु वालों की भागीदारी अहम साबित होगी। लोकसभा क्षेत्र में जहां कुल मतदाताओं संख्या 17,13154 है, वहीं इनमें 7,40,215 वोटर युवा वर्ग के हैं।
जिले में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को चुनाव होना है। अमरोहा लोकसभा में पांच विधान सभा शामिल हैं। जिसमें अमरोहा, हसनपुर, धनौरा, नौगांवा सादात और हापुड़ जिले की गढ़ मुक्तेश्वर विधान सभा हैं। मौजूदा समय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जो चार अप्रैल तक चलेगी। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी खूब दौड़ भाग कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक गांव-गांव और शहर की गली मोहल्लों में चुनावी महफिल भी सज रही है। वहीं, प्रशासनिक स्तर से वोटरों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अधिक से अधिक वोट करें। विशेषकर युवा मतदाताओं पर फोकस किया जा रहा है। जो इस चुनाव में निर्णायक की भूमिका में रहने वाले हैं।
विज्ञापन

-----
20 से 39 वर्ष आयु के वोटराें संख्या सबसे अधिक
लोकसभा चुनाव में युवाओं पर सबसे अधिक फोकस रहेगा। वजह, 20 से 39 आयु के वोटर सबसे अधिक हैं। 20 से 29 वर्ष के 336,082 तो 30 से 39 आयु के 381771 वोटर हैं। जबकि पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 22362 है। इस तरह सात लाख से अधिक वोटर अपना सांसद चुनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आधी आबादी पर भी होगा दारोमदार
अमरोहा लोकसभा में 17,13154 कुल मतदाता है। जिसमें 906779 पुरुष तो 806316 महिला मतदाता हैं। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं पर भी इस चुनाव में काफी दारोमदार होगा।

-----
वयोवृद्ध भी महापर्व में करेंगे मतदान
26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में 22362 युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, 90 से 99 वर्ष के 2526 और 100 से 109 आयु के 65 मतदान कर अपने सांसद को चुनने का काम करेंगे।
------
उम्र वोटरों की संख्या
18 से 19 वर्ष 22362

20 से 29 वर्ष 336,082
30 से 39 वर्ष 381771
40 से 49 वर्ष 245,021
50 से 50 वर्ष 198762
60 से 69 वर्ष 110352
70 से 79 वर्ष 49841
80 से 89 वर्ष 13896
90 से 99 वर्ष 2526
100 से 109 वर्ष 65
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed