फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   more than one thousand place holika dahan in amroha

अमरोहा में एक हज़ार से ज्यादा जगहों पर होगा होलिका दहन 

Thu, 01 Mar 2018 02:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा। 
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा।  Updated Thu, 01 Mar 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
more than one thousand place holika dahan in amroha
होलिका दहन
पुलिस और प्रशासन ने होलिका दहन पर सुरक्षा के चाकचौबंद उपाए किए हैं। जिले में करीब 1100 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इस त्योहार को लेकर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आबादी वाले क्षेत्रों के होली दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। वहीं, बाजारों में पापड़, चिप्स के साथ मावा की डिमांड बढ़ गई। 
विज्ञापन


 पुलिस प्रशासन की ओर से होली का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की कवायद चल रही है। होली पर रंग में भंग डालने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रशासन और पुलिस ने थानेवार होली दहन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के भी इंतजाम किए है। जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 1081 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इससे पहले महिलाएं विधिविधान से होलीका का पूजन करके परिजनों की खुशहाली की कामना करेंगी। होलिका दहन स्थलों और होली के हुड़दंग पर निगरानी के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस के साथ कुछ स्थानों पर पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैैनात रहेगा। दो मार्च यानी दुल्हंडी वाले दिन बाइक पर फर्राटा भरने वाले युवाओं पर पुलिस शिकंजा कसने का काम करेगी। बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले को 75 पुलिस कर्मी मिले हैं सभी को थानेवार बांट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed