फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   more than 13 thousand voter increases

विधानसभाक्षेत्रों में 13,827 वोटर और बढ़ें, मतदाता दिवस 25 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
more than 13 thousand voter increases
अमरोहा। विधानसभा वोटर पुनरीक्षण के दौरान कुल 13,827 वोटर बढ़ गए हैं। अब वोटर की संख्या 13,23,752 हो गई है। निर्वाचन कार्यालय मतदाता दिवस की तैयारी में जुुटा है। इसके लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया है। अब 25 दिसंबर को मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण 17 नवंबर से शुरूहुआ है। जिले में 15 दिसंबर तक वोटरलिस्ट पर दावे और आपत्तियां ली गई। जिले में कुल चार विधानसभा क्षेत्र हैं अमरोहा, नौगांवा सादात, धनौरा और हसनपुर शामिल हैं। इन विधानसभाक्षेत्रों में कुल पुरुषों के 11,753 और महिलाओं के 14,627 फॉर्म जमा हुए। इसके चलते कुल 26,395 फॉर्म जमा हुए जबकि अपमार्जन के 12,568 फॉर्म हुए। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय ने कुल 13,827 वोटर को जोड़ने की कवायद शुरूकी। इसके बाद जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,99,315 और महिला वोटर की संख्या 6,24,354 जबकि तीसरे लिंग के मतदाता 83 हैं। ऐसे में कुल वोटर 13,23,752 हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी को मतदाता दिवस की तैयारी करने के निर्देश दिए है। इसके तहत मतदान की शपथ दिलाई जाएगी ताकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी का योगदान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed