फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than 100 files are gathering dust in the regulated area office

Amroha News: विनियमित क्षेत्र के कार्यालय में धूल फांक रहीं 100 से ज्यादा फाइलें

Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
More than 100 files are gathering dust in the regulated area office
अमरोहा। भवनों और कॉलोनियों के नक्शे पास कराने के लिए विनियमित क्षेत्र में फाइलों की लंबी फेहरिस्त है। सुविधा शुल्क के इंतजार में इन फाइलों को लटकाया जाता था।
विज्ञापन

पहले भी इस तरह के मामलों में शिकायतें हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से संबंधित अधिकारियों के हौंसले बढ़ जाते है। हाल में एंटी करप्शन की टीम ने नक्शा पास करने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते विनियमित क्षेत्र के जेई भानू प्रताप सिंह व बिचौलिये शादाब को गिरफ्तार किया है। दोनों को बरेली कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। विनियमित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने के लिए नक्शा अथवा ले-आउट पास कराना अनिवार्य होता है। इसके लिए विनियमित क्षेत्र के जेई के रिपोर्ट देने के बाद ही नक्शा स्वीकृत होता है, लेकिन नक्शा पास कराने के लिए जरूरतमंदों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

सभी कागजात पूरे होने के बाद भी बिना सुविधा शुल्क फाइल आगे नहीं बढ़ती थी। अगर किसी से रिश्वत मिल जाए तो उसका आसानी से नक्शा स्वीकृत हो जाता है। वरना सालों तक फाइलें दबकर रह जाती हैं। यही वजह है कि विनियमित क्षेत्र के कार्यालय में 100 से अधिक भवन निर्माण के नक्शे की फाइलें धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई के खिलाफ पहले भी हो चुकी है शिकायत

जेई भानुप्रताप सिंह की कारगुजारियों को लोग पहले भी शिकायत के जरिए उजागर करते रहे हैं। ऐसा नही है, कि उनके खिलाफ यह पहली शिकायत हुई हो। पिछले साल भी मुख्यमंत्री समेत जिले के आला अधिकारियों को भी जेई द्वारा नक्शा पास करने के लिए सौ रुपये प्रति वर्गमीटर व व्यवसायिक भवनों के लिए 500 रुपये प्रति वर्गमीटर या भूमि का 20 फीसदी के हिसाब से सुविधा शुल्क लेने की शिकायत की गई थी। साथ ही पत्रावलियों में बेवजह आपत्ति लगाने का आरोप भी लगाया था। इतना की नही शिकायत में जेई पर बिजनौर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास एक समानांतर कार्यालय चलाए जाने का आरोप भी लगाया गया था। जहां से सुविधा वसूली का पूरा खेल चलता था। अब वहीं से वसूली का पूरा खेल सामने आया है। अगर तभी शिकायत के आधार पर जेई पर कार्रवाई हो गई होती, तो एंटी करप्शन तक सुविधा शुल्क की वसूली के इस खेल का मामला नहीं पहुंचता।
शहर में चल रहा अवैध प्लॉटिंग का खेल

शहर को सुनियोजित और सुव्यवस्थित बसाए जाने के लिए महायोजना भले ही मंजूर हो गई हो, लेकिन जमीन कारोबारी अवैध प्लॉटिंग कर शहर को सूरत को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहर में करीब सौ से अधिक अवैध कॉलोनियों की सूची पहले भी शासन को भेजी जा चुकी है। विनियमित क्षेत्र की ओर से भी लगातार ऐसी कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कारोबारी मनमाने तरीके से फिर से प्लॉटिंग शुरू कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले में डीएम के निर्देश पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी अवैध कॉलोनियों का यह खेल थम नहीं पा रहा है।

जरूरी अभिलेख पूरे न होने पर ही नक्शे की फाइलें पास नही होती। फाइलें क्याें रूकी हुई हैं, इसको भी दिखवाया जाएगा। इसके अलावा अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई लगाातर जारी रहेगी। - सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम सदर/ विनियमित प्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article