फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monsoon knocks, posh colonies will submerge again

Amroha News: मानसून की दस्तक, फिर डूबेंगी पॉश काॅलोनियां

Wed, 25 Jun 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Monsoon knocks, posh colonies will submerge again
अमरोहा। मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिन से हल्की बारिश हो रही है, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के कारण इस बरसात में भी जिले की कई पॉश कॉलोनियां डूबेंगी। सभी नगर निकायों में नई कॉलोनियां तो बसी हैं। मगर, नाली और सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के सामने आशियाना कॉलोनी का भी यही हाल है। जब हल्की बारिश में ही कॉलोनी में पानी भर जाता है तो मानसूनी बारिश में क्या हाल होगा। कई वर्षों से बसीं शहर की कई पॉश कॉलोनियां में अभी तक पानी की निकासी की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में नौ नगर पालिका और नगर पंचायतें हैं। हर साल नगर पालिका नगर पंचायत की ओर से बरसात से पहले नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन हल्की बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव हो जाता है। नालों की तड़ीझाड़ सफाई नहीं कराई जाती, इसलिए नाले उफान पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि शहर के चारों ओर कई नई कॉलोनियां बस गई हैं। इनमें कई काॅलोनियां ऐसी हैं, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग रहते हैं, लेकिन इन कॉलोनियों की स्थिति यह है कि यहां न तो नालों के निर्माण कराए गए हैं और न सड़कों का। ऐसे में साफ है कि मानसूनी बरसात में इन पॉश कॉलोनियों में जलभराव होगा।
अमरोहा की आशियाना, प्रजापति नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, शास्त्री नगर, वासुदेव महमदी सराय और सुबोध नगर की नई आबादी के अलावा हसनपुर की राजपूत कॉलोनी समेत एक दर्जन ऐसे मोहल्ले हैं, जो एक दशक के भीतर अस्तित्व में आए हैं। यहां लोगों ने मकान तो बनवा लिए हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। सड़क नहीं होने से लोग कच्चे रास्ते से आ जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में नाला का निर्माण भी नहीं हो पाया है। बारिश के समय जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहता है।
नई कॉलोनियों में सड़क नहीं होने से लोग परेशान
हसनपुर। नगर की नई कॉलोनियों में सड़कों के अभाव और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है और निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मंडी समिति के पास राजा गार्डन कॉलोनी व रहरा रोड पर बसी पूठ रोड, गजरौला रोड, झकड़ी रोड, चकोरी रोड, रामपुर भूड़ रोड पर बस रही काॅलोनियों में यह समस्या विशेष रूप से गंभीर है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बिना पक्की सड़कों के कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब गलियां तालाब का रूप ले लेती हैं।
घरों में नमी और सीलन की दिक्कत : स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित अफसरों से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़कों के न होने से न केवल धूल व गंदगी की समस्या बढ़ रही है, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। जल निकासी की अनुपलब्धता से घरों में भी नमी और सीलन की समस्या बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

पानी से लबालब हो जाती है एमडीए कॉलोनी
गजरौला।
हाईवे किनारे बसी एमडीए कॉलोनी में पानी के निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बरसात होने पर पानी से लबालब हो जाती है। एमडीए कॉलोनी को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने करीब दो दशक पूर्व विकसित किया था। यह हाईवे किनारे होने के कारण सबसे अच्छी मानी जाती है। मगर उसमें पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए गए। कॉलोनी विकसित करने के बाद में नगर पालिका को हैंडओवर किया गया। पालिका ने भी पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए। इस कारण बरसात होने पर पानी से लबालब हो जाती है। जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article