फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   monkey in gajaraula,

गजरौला में बंदरों ने फाड़ा राष्ट्रध्वज

Wed, 17 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 17 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
monkey in gajaraula,
झंंडा
रामपुर में आजादी की सालगिरह के मौके पर राष्ट्रध्वज के अपमान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक समेत तीन लोग फंस गए हैं। वहीं गजरौला सलेमपुर गौसाई की प्राइमरी में राष्ट्रध्वज न उतारे जाने से बंदरों के फाड़ने का मामला सामने आया है। वहीं हसनपुर चकबंदी न्यायालय पर सोमवार की रातभर तिरंगा झंडा लहराता रहा। कर्मचारियों ने उसे उतारने की जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को पुरानी तहसील में ध्वजारोहण किया। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन अजहर मुईन खां का आरोप है कि कार्यकर्ता सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के ताले तोड़कर छत पर चढ़ गए और उन्होंने ध्वजारोहण किया। लेकिन राष्ट्रीय ध्वज शाम को नहीं उतारा गया, जिससे उनकी भावना आहत हुई, अपमान भी किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद आधी रात में पुलिस मौके पर पहुंची और राष्ट्रध्वज को उतारा गया। पुुलिस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रामशंकर, भाजपा युवा मोर्चा के ऋषभ रस्तोगी और मुकेश आर्य के साथ ही 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव सलेमपुर गौसाई के प्राइमरी और जूहा स्कूल में सोमवार को संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्राइमरी के प्रधानाध्यापक कैलाश नाथ और जूहा की प्रधानाध्यापिका रोजबिला परवीन उपस्थित रहीं। बाद में स्टाफ विद्यालय से चला गया। मंगलवार की सुबह जब स्टाफ पहुंचा तो फटा हुआ ध्वज लहरा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि, बंदरों ने उसे फाड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed