फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Monkey attacked and injured a woman, she got 12 stitches on her head

Amroha News: बंदर ने हमला कर महिला को किया घायल, सिर में 12 टांके आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Monkey attacked and injured a woman, she got 12 stitches on her head
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

बंदरों का आतंक नगरीय क्षेत्र के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगा है। गांव पालनपुर में बंदरों के एक झुंड ने एक महिला पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। महिला के सिर में 12 व हाथ में सात टांके आए हैं। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

शुक्रवार को पालनपुर गांव निवासी बबीता चौधरी घर पर काम कर रही थी। अचानक कई बंदर उनके घर में घुस आए। बबीता ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने बबीता के सिर और हाथ पर काटा लिया। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर महिला के घर पहुंचे और बंदरों को भगाया। परिजन बबीता को निजी अस्पताल ले गए। सात दिन पहले क्षेत्र के गांव मलेशिया में बंदरों ने सात साल की बच्ची परी पर उस समय हमला कर घायल कर दिया था। जब वह अपने मकान की छत पर खेल रही थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों इंसानों पर हमला करने के साथ साथ फसलों को भी नुकसान पहुचा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed