फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Money transaction took place in the post in the name of agreement, incharge arrested

Amroha News: समझौते के नाम पर चौकी में हुआ रुपयों का लेनदेन, नप गए इंचार्ज

Sun, 08 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Money transaction took place in the post in the name of agreement, incharge arrested
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में नन्हेड़ा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने चौकी में बैठकर रुपयों का लेनदेन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह नौगांवा सादात एसएसआई राम प्रकाश तिवारी को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के एक गांव में किसान की नाबालिग बेटी का गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों गांव से भाग गए थे। इस मामले में किशोरी के पिता ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की सख्ती के बीच बुधवार को दोनों पक्ष नन्हेड़ा चौकी पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष में समझौता हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चौकी में ही रुपयों का लेनदेन हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो लोग रुपये गिनते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक व्यक्ति समझौतानामा लेकर कुर्सी पर बैठा हुआ है। पुलिस चौकी में समझौते होने की चर्चा आम हो गई।
विज्ञापन

वायरल वीडियो भी एसपी कुंवर अनुपम सिंह पर पहुंच गई। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी ने चौकी इंचार्ज को सत्यदेव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि अन्य चार दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी के मुताबिक पीआरओ शौकेंद्र सिंह को नौगांवा सादात थाने में एसएसआई, पुलिस लाइन से सतीश कुमार को गजरौला थाना, नौगांवा सादात के एसएसआई रामप्रकाश तिवारी को नन्हेड़ा चौकी प्रभारी बनाया है। जबकि गजरौला थाने में तैनात दरोगा विकास त्यागी को वॉच एंड वार्ड हाईवे बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed