फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mohit choudhary case

मोहित चौधरी गोली कांड का एक और षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
mohit choudhary case
रजबपुर(अमरोहा)। करीब दो महीने पहले छात्र नेता के हत्यारोपी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रजबपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी और राजनीतिक विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन

दो दिसंबर 2020 की शाम रजबपुर थानाक्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने संभल के थाना असमोली के गांव भंवालपुर निवासी मोहित चौधरी पर गोलियां बरसाईं थीं। मोहित चौधरी अपने दो साथी भूरा और दीपक के साथ पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल की माता के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इस घटना में मोहित को सात गोली लगी थीं जबकि हमलावरों ने लगभग 40 राउंड फायर किए थे। घायल को पहले मुरादाबाद तो बाद में दिल्ली रेफर किया गया था जहां उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में मोहित के भाई अमित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में मोहित चौधरी ने पांच लोगों के नाम उजागर किए थे। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश करने में जुटी है। कुछ दिन पहले पुलिस ने विवेक उर्फ लाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि बुधवार को कुलदीप निवासी सलामतपुर थाना डिडौली षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed