{"_id":"696ff10c6abc2c212f0c69cd","slug":"mohammed-shami-to-be-included-in-kolkatas-voter-list-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156000-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोलकाता की वोटर लिस्ट में शामिल होंगे मो. शमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोलकाता की वोटर लिस्ट में शामिल होंगे मो. शमी
विज्ञापन
अमरोहा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी अब अमरोहा नही बल्कि कोलकाता की वोटर लिस्ट में शामिल होंगे। दो साल पहले यहां की मतदाता सूची से नाम कटवाने के बाद उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में कोलकाता की वोटर लिस्ट में शामिल होने को आवेदन किया था।
कुछ कमियों के कारण चुनाव आयोग ने शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को। नोटिस जारी किया था। जिसके बाद मंगलवार को वह कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। एसआईआर की प्रक्रिया के तहत वोट कटने के कारण उन्होंने यहां से गणना प्रपत्र नहीं भरा है। साथ ही उनकी पत्नी हसीन जहां ने भी यहां से गणना प्रपत्र नहीं भरा था।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी जोया ब्लॉक के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। मोहम्मद शमी अब अमरोहा के अपने पैतृक के वोटर नहीं रहे हैं। स्थानीय बीएलओ अनिरुद्ध कुमार के अनुसार पहले ही मोहम्मद शमी व उनके भाई मोहम्मद कैफ ने गांव की मतदाता सूची से अपना नाम कटवाने के कारण एसआईआर का गणना प्रपत्र नहीं भरा था।
विज्ञापन
शमी की पत्नी हसीन जहां का यहां वोट तो था, लेकिन उन्होंने गणना प्रपत्र नहीं भरा, जिसके कारण उनका नाम एएसडी सूची में शामिल हो गया है। यानी उनका नाम भी अब मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। दोनों क्रिकेटर भाइयों ने कोलकाता म्युनिसिपल बोर्ड के वार्ड 93 की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लिया था। वहीं से दोनों भाइयों ने एसआईआर का फार्म भी भरा था। सहसपुर अलीनगर गांव के बीएलओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मोहम्मद शमी करीब दो साल पहले अपना वोट यहां से शमी के भाई हसीब अहमद ने बताया कि 2023 में दोनों भाइयों ने अपने नाम यहां की मतदाता सूची से कटवा कर कोलकाता में ही अपने वोट बनवा लिए हैं।