फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mohammed shami

शमी के सियासी पिच पर उतरने के इरादे के खुलासे से हलचल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami
अमरोहा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के सियासी इरादे से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। लोग कहने लगे हैं कि मुरादाबाद मंडल की सियासी पिच क्रिकेटरों के लिए काफी मुफीद रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। दोनों कामयाब रहे। अजहर मुरादाबाद से एक बार और चेतन चौहान अमरोहा से दो बार सांसद रह चुके हैं। चेतन चौहान वर्तमान में नौगांवा सादात से विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट की पारी समाप्त होने पर कई क्रिकेटरों ने राजनीति में हाथ आजमाए। अब तो कुछ फुल टाइम सियासत में हैं। चेतन चौहान, कीर्ति आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहरुद्दीन, गौतम गंभीर, मोहम्मद कैफ समेत कई क्रिकेटर राजनीतिक दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। कुछ कामयाब हुए तो कई नाकामयाब भी रहे। अमरोहा मंडल सियासत के लिहाज से क्रिकेटरों के लिए ठीक रहा है। मंडल के वोटरों ने क्रिकेटरों को संसद तक पहुंचाया है। अभी तक मंडल से दो क्रिकेटर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। दोनों सफल रहे हैं। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने अमरोहा लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़े। वह दो बार सांसद चुने गए। वर्तमान में वह नौगांवा सादात से विधायक हैं। वहीं मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन संसद पहुंच चुके हैं। हालांकि दूसरा चुनाव उन्होंने सीट बदलकर राजस्थान से लड़ा। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी ने भी राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। वह चेतन चौहान और अजहर की तरह सियासत में सफल होंगे या नहीं, ये आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल वह सियासी गलियारों के चर्चा शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

मंडल में चेतन चौहान और अजहर की राजनीतिक पारी
चेतन चौहान अमरोहा से वर्ष 1991 और 1998 में सांसद रहे
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्ष 2009 में मुरादाबाद से सांसद बने
चेतन चौहान नौगांवा सादात विधानसभा से वर्ष 2017 में विधायक और कैबिनेट मंत्री बने।
शमी के दादा, पिता, मां रह चुकी हैं प्रधान
अमरचोहा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिवार का गांव सहसपुर अलीनगर की राजनीति में काफी दखल है। शमी के दादा अनीस अहमद, पिता तौफीस अहमद और मां अंजुम आरा गांव की प्रधान रह चुकी है। इसके अलावा शमी के रिश्तेदारों के हाथों में प्रधान की बागडोर रही है। पिछले साल शमी के बड़े भाई हसीब जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्क बिरादरी का भी फैक्टर
अमरोहा। क्रिकेेटर मोहम्मद शमी तुर्क बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। मंडल में तुर्क मतदाताओं की संख्या ठीक ठाक है। खासकर मंडल के तीन जिले अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में तुर्क बिरादरी का खासा प्रभाव है। लोकसभा से लेकर विधानसभा की गई सीटों को प्रभावित करते हैं। संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क भी तुर्क बिरादरी से आते हैं।
मंडल में राजनीति दिग्गज और सेलिब्रिटी में आजमा चुके हैं हाथ
- जया प्रदा
- मुलायम सिंह यादव
- डीपी यादव
- रामगोपाल यादव
- मायावती
- नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- इमरान प्रतापगढ़ी
- महमूद मदनी
- राशिद अल्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed