फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed Shami hits double century of wickets, celebration in Amroha

Amroha News: मोहम्मद शमी ने लगाया विकेटों का दोहरा शतक, अमरोहा में जश्न

Fri, 21 Feb 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami hits double century of wickets, celebration in Amroha
अमरोहा सहसपुर अली नगर में मैच देखते क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब व अन्य। स्रोत परिजन
अमरोहा। चैंपियंस ट्रॉफी में जिले की शान मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज ढेर होते नजर आए। उन्होंने बृहस्पतिवार को दुबई में खेल गए मैच में पांच विकेट झटके। साथ शमी ने एकदिवसीय मैच में सबसे कम गेंदों पर 200 विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल की।
विज्ञापन


मोहम्मद शमी की इस कामयाबी पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। परिजन भी गदगद हो गए। उधर, उनके विकेटों का दोहरा शतक बनने पर अमरोहा में भी जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। भाई हसीब ने दोस्त व रिश्तेदारों के साथ घर पर ही शमी के बेहतरीन गेंदबाजी के पलों को देखा।
विज्ञापन


जिले के सहसपुर अली नगर गांव निवासी भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने विश्वकप के सात मैचों में कुल 24 विकेट चटकाए थे। शमी भारत की ओर से विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इसके बाद लंबे समय तक वह चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए थे। लेकिन, चोट से उभरने के बाद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया। बृहस्पतिवार को दुबई में भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज ढेर होते नजर आए। अनुभवी गेंदबाजों में से एक शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिजन व उनके समर्थकों को उनसे यही उम्मीद थी। उन्होंने एक के बाद एक पांच विकेट झटके। इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर सकलेन मुश्ताक की बराबरी कर ली है।

आस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल को छोड़ा पीछे

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव परवेज पाशा ने बताया कि मोहम्मद शमी सबसे कम गेंद पर वनडे मैच में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 5126 वनडे गेंद फेंककर हासिल की है। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है। जिन्होंने 5240 गेंदों पर 200 वनडे विकेट पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर सकलेन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 5451 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि ब्रेट ली और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 5640 और 5783 गेंदों पर 200 विकेट पूरे किए थे। शमी के भाई हसीब ने बताया कि शमी की इस कामयाबी पर पूरे परिवार को गर्व है। हमें उनसे यही उम्मीद थी। मोहम्मद शमी आने वाले समय में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे ऐसी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article