फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammad Hussain was elected president and Tekchand was elected general secretary

Amroha News: मोहम्मद हुसैन अध्यक्ष और टेकचंद महासचिव निर्वाचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Hussain was elected president and Tekchand was elected general secretary
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर की कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन और चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव संपन्न कराया। इसमें मोहम्मद हुसैन खां अध्यक्ष और टेकचंद सिंह महासचिव निर्वाचित हुए हैं।
सहायक चुनाव अधिकारी भूदेव सिंह राणा ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर मोहम्मद हुसैन खां को 53 वोट और महेंद्र अग्रवाल को 43 वोट प्राप्त हुए। 10 वोटों से मोहम्मद हुसैन खां विजयी हुए। वहीं, महासचिव पद पर टेकचंद सिंह को 59 वोट और सुमन सिंह चौहान 37 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा 49 वोट और कुलभूषण सक्सेना को 47 वोट मिले। दो वोटों से गौरव शर्मा ने चुनाव में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उपसचिव प्रकाशन पद पर जगदीश सिंह को 58 वोट व योगेंद्र चौहान को 37 वोट मिले। अन्य पदों पर एकल प्रत्याशी होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुदित शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज त्यागी, उप सचिव प्रशासन पर नरेश सिंह, उप सचिव पुस्तकालय पर जगपाल सिंह, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर गंगासरन निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवीन कार्यकारिणी का समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed