{"_id":"6761ddb230f83ddf740111b4","slug":"model-papers-will-be-helpful-in-exam-preparation-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-130939-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: परीक्षा की तैयारियों में मददगार होंगे मॉडल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: परीक्षा की तैयारियों में मददगार होंगे मॉडल पेपर
Wed, 18 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है। विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मेहनत शुरू कर दी है। वहीं, बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए जारी मॉडल पेपर से विद्यार्थियों की राह आसान होगी। जिससे परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को पेपर का प्रारूप समझने में भी आसानी होगी।
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 12 मार्च तक होंगी। मुख्य परीक्षा में बैठने से पहले छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा से भी गुजरना होगा। जिससे उन्हें तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम को पूरा करने और रिवीजन में तेजी लाने मे मदद मिलेगी। वहीं, बोर्ड ने भी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए वेबसाइट पर मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अब मॉडल पेपर से भी तैयारी कर सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा फायदा व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा। क्योंकि वह घर बैठे बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं। साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार बैठने वाले परीक्षार्थी भी प्रश्नपत्र का प्रारूप ठीक से समझ सकेंगे।
71 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आने के कारण आठ केंद्र कम किए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 26069 व इंटर के 24989 समेत कुल 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यवस्थाओं को बोर्ड के मानकों के अनुरूप दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जाकर विषयवार प्रश्नपत्र डाउनलोड कर अपनी तैयारी कर सकते हैं। मॉडल पेपर के अनुसार परीक्षार्थी तैयारियां पूरी कर सकेंगे। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि पिछले साल की तरह ही इस शैक्षिक सत्र में यहां जिले के विद्यार्थी जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी अपना नाम रोशन करेंगे। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
-- -- -- -- --