फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After Tofapur, the ID of Musallepur Gram Panchayat has been hacked; a fake birth certificate for a child from Agra was created.

Amroha News: तोफापुर के बाद मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक, आगरा के बच्चे का बनाया गया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
After Tofapur, the ID of Musallepur Gram Panchayat has been hacked; a fake birth certificate for a child from Agra was created.
अमरोहा। तोफापुर ग्राम पंचायत से यूपी के 11 जनपदों समेत देश के 19 राज्यों के लोगों के 498 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आने के बाद अब मंडी धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक हो गई है। जालसाजों ने आईडी का दुरुपयोग कर आगरा के एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाया है। पंचायत सचिव राजीव चौधरी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। जिले में 50 से अधिक ग्राम पंचायतों की आईडी संदिग्ध स्थिति में बंद होने से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इन सभी आईडी से फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा ब्लॉक के पंचायत सचिव राजीव चौधरी के मुताबिक, रविवार की सुबह जब उन्होंने मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत की आईडी खोलकर देखी, तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि शनिवार की रात करीब तीन बजे आईडी से आगरा के एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की पुष्टि हुई। तुरंत उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पांच, छह और सात अक्तूबर की रात उनके मोबाइल पर ओटीपी आए थे। इसके बाद मोहम्मदपुर पट्टी क्लस्टर से जुड़ी चार ग्राम पंचायतों की आईडी नहीं खुल रही हैं। पासवर्ड डालने पर उन्हें अमान्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, हसनपुर ब्लॉक के पंचायत सचिव कामेंद्र सिंह के मोबाइल पर शनिवार दोपहर 12:53 और 1:08 बजे ओटीपी आए थे। इस आईडी को हैक करने का प्रयास किया गया। इसके बाद बसेड़ा खुर्द, रामपुर भूड़ और सोहरका ग्राम पंचायतों की आईडी पासवर्ड डालने पर अमान्य बताने लगीं। उन्होंने भी इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दी है। वहीं, एक अधिकारी के मुताबिक जिले में कुल 576 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें करीब 50 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी आईडी काम नहीं कर रही हैं। इन पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूजर आईडी उपलब्ध कराई गई थीं और इनके माध्यम से पहले प्रमाण पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर को सभी 576 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी आईडी के पासवर्ड बदलने के निर्देश दिए हैं, ताकि संभावित फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। अब अमान्य आईडी की जांच से ही स्पष्ट होगा कि कितनी पंचायतों में गड़बड़ी हुई है और तोफापुर के अलावा कितनी पंचायतों की आईडी से फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाली आईडी हैक हो रही हैं। इस मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि आईडी हैक न हो इसके लिए उचित इंतजाम किए जाएं। अब सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों की आईडी के पासवर्ड बदलने के लिए कहा गया है। अश्वनी कुमार मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed