फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA Tarara calls upon farmers to practice natural farming.

Amroha News: विधायक तरारा ने किसानों से किया प्राकृतिक खेती करने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
MLA Tarara calls upon farmers to practice natural farming.
गजरौला। विधायक राजीव तरारा ने प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण देखते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया। कहा कि रासायनिक दवाइयों ओर उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। जिनको रोकने के लिए इनके प्रयोग पर रोक लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी की। प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण देखने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने भी किसानों के साथ प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान विधायक ने किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं रासायनिक दवाइयों का अंधाधुंध प्रयोग न करें। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि इससे वायु शुद्ध होगी। जल प्रदूषण भी कम होगा। वातावरण सही होने पर मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.एके मिश्र ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.शीशपाल सिंह, डॉ.अमित तोमर, डॉ. प्राची पटेल, डॉ. रविंद्र पाल सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, सचिन कुमार, संजय सिंह, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed