{"_id":"69276bb9e37d4542b00d99ad","slug":"mla-sports-competition-begins-mujassim-and-saloni-first-in-400-meters-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-152237-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विधायक खेल स्पर्धा शुरू, 400 मीटर में मुजस्सिम व सलोनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विधायक खेल स्पर्धा शुरू, 400 मीटर में मुजस्सिम व सलोनी प्रथम
Thu, 27 Nov 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विधायक खेल स्पर्धा के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मुजस्सिम व बालिका वर्ग में सलोनी ने पहला स्थान हासिल किया।
युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सांसद और विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा क्षेत्र स्तर पर किया जा रहा है। बुधवार को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मुजस्सिम पहले, मनोज दूसरे व शिवांशु तीसरे, सीनियर बालिका वर्ग में सलोनी पहले, सरीन दूसरे व सिमरन, 800 मीटर के जूनियर बालिका वर्ग में सलोनी पहले, महक दूसरे और विनीता तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में बालिका वर्ग के सब जूनियर में सांची पहले, शुभी दूसरे व प्राची तीसरे, सीनियर वर्ग में शबाना पहले, राधा दूसरे व जिया तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में सलोनी पहले, शहरीन दूसरे व सिमरन तीसरे स्थान पर रहीं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कुश्ती फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता की शुरुआत गुब्बारे उड़ाकर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर व पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने की। आयोजन में राजदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, साक्षी तोमर, आंचल, पुरुजीत सिंह आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, गौरव कुमार, अंकुर प्रकाश व प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।