फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MLA gave instructions to expedite wheat procurement

विधायक ने गेहूं खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA gave instructions to expedite wheat procurement
हसनपुर। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मंडी समिति में स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की गति बहुत कम होने को लेकर नाराजगी जताई। गेहूं लेकर पहुंचे किसानों से समस्याएं जानीं। इस दौरान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मंडी समिति में स्थित एसएफसी गेहूं खरीद केंद्र पर निरीक्षण को पहुंचे। खरीद को लेकर केंद्र प्रभारी से पूछताछ की। पता चला कि लक्ष्य साढ़े बारह हजार क्विंटल है, जबकि खरीद केवल 3700 क्विंटल ही हुई है। उधर, आरएफसी क्रय केंद्र पर लक्ष्य नौ हजार क्विंटल का होने पर 4850 क्विंटल गेेहूं की खरीद हुई। जबकि पंद्रह जून तक खरीद की जानी है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की गति धीमी होने पर केंद्र प्रभारियों को फटकार भी लगाई। कहा कि गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए किसानों से संपर्क किया जाए। लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। विधायक ने घटतौली की आशंका के चलते खुद अपना वजन भी कांटे पर तौला, जो सही मिला। इस दौरान गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने पहुंचे किसानों से भी समस्याओं के बारे में जाना। पूछा कि केंद्र तक आने में कोई परेशानी तो नहीं हुई। किसानों ने संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed