फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mission shakti

एक दिन के प्रधानाचार्य ने सहपाठियों को लगाई लताड़, 19 मोबाइल किए जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
अमरोहा। मिशन शक्ति के तहत नगर के कुंदन मॉडल इंटर कालेज में इंटर की छात्रा को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया है। छात्रा ने स्कूल की बागडोर संभालते ही अपने सहपाठी छात्र-छात्राओं को जमकर लताड़ लगाई। तलाशी अभियान चलाकर छात्रों से 19 मोबाइल जब्त किए। जी हुजूरी में लगे शिक्षकों को बेवजह समय बर्बाद न कर क्लासों में जाकर बच्चों को पढ़ाने की नसीहत दे डाली। प्रधानाचार्य को भी क्लास में भेजकर पढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। संबंधित कर्मचारियों को स्कूल को साफ-स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे कालेज प्रधानाचार्य केपी सिंह ने छात्रा मंतशा को स्कूल का चार्ज सौंपा। इसके अलावा छात्रा फिजा को अनुशासन समिति की अध्यक्ष और छात्रा प्रियंका सैनी को सचिव नियुक्त किया। बाद में बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य ने एक दिन की प्रधानाचार्य मंतशा को स्कूल का टाइम टेबिल दिया। जिसको देखकर उसने स्कूल प्रधानाचार्य को ही आड़े हाथ ले लिया। तुरंत अपनी कक्षा में पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दे डाला। इसके अलावा अन्य अध्यापकों को भी कक्षा में जाकर बच्चों को पढ़ाने की नसीहत दी। सभी अध्यापकों को कक्षाओं में भेजकर स्वयं क्लासों का भ्रमण शुरू कर दिया। छात्रा ने सबसे पहले स्कूल का मुख्य गेट बंद कराया। एक चपरासी को गेट पर बैठाकर आवाजाही बंद कराई। क्लास बार घूमकर शराती छात्रों की तलाशी कराकर 19 मोबाइल जब्त किए। साथ ही छात्रों को भविष्य में मोबाइल फोन स्कूल में नहीं लेकर आने को कहा। बाद में साइंस क्लास में पहुंचकर सहपाठियों को जरूरी विषय पर जानकारी दी थी। वहीं क्लास टाइम में नल पर झुंड बनाकर खड़े छात्रों को फटकार लगाकर अंदर भेजा। एक दिन की छात्रा के कार्यशैली देखकर स्कूल के अध्यापक सकते में पड़ गए। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्रा प्रियंका सैनी से ध्वजारोहण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed