फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mission 500 campaign will be run for the renovation of ponds

Amroha News: तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए चलेगा मिशन 500 अभियान

Mon, 04 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mission 500 campaign will be run for the renovation of ponds
अमरोहा। लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नदियों व तालाबों को पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए डीएम ने मुहिम शुरू की है। तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए मिशन-100 की सफलता के बाद अब मिशन-500 की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए तालाबों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। डीएम के निर्देश पर 2300 तालाबों की सूची तैयार की गई है। फिलहाल 376 तालाबों पर जल्द ही मनरेगा के तहत काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराने समय में तालाब और नदियां जीवन का प्रमुख अंग हुआ करती थीं। लेकिन समय के साथ ही जैसे-जैसे विकास हुआ, नदियों व तालाबोंका दायरा सिमटता चला गया। इनकी जमीनों पर कहीं आवासीय भवन खड़े हो गए, तो कहीं खेती की जाने लगी। लेकिन इसका सीधा असर भू-जल स्तर पर दिखाई दिया। तालाबों व नदियाें के कम होने के साथ-साथ भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। पुरानी नदियों व तालाबों का अस्तित्व वापस लाने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मुहिम की शुरुआत की है। बगद नदी की खोदाई जहां करीब 70 फीसदी पूरा हो चुकी है, वहीं यगद नदी की खोदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों को भी उनके पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए मिशन-100 की सफलता के बाद अब मिशन-500 की शुरुआत की जा रही है। डीएम के निर्देश के बाद 2300 तालाबों की सूची तैयार की गई है। जिसके लिए विकास विभाग को सर्वे का काम सौंपा गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद इन तालाबों के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed