{"_id":"631250ac66dab878091d563b","slug":"miscreants-looted-one-lakh-rupees-from-mr-hasanpur-news-mbd439824821","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर से बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर से बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एमआर को डरा धमकाकर एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
सैदनगली थाने के कस्बा उझारी निवासी इमान अली पुत्र रफीक एमआर है। वह क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की सप्लाई करता है और पेमेंट भी वसूलता है। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। इमरान बाइक से रहरा से हसनपुर की तरफ आ रहा था। पीड़ित के मुताबिक गांव हथियाखेड़ा व तीसरे मिल के बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बाइक पर तीन बदमाश थे। बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर बैग में रखे एक लाख रुपये लूट लिए। इसके अलावा बदमाश मोबाइल और इमरान की बाइक की चाभी भी ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद इमरान बाइक को पैदल लेकर गांव हथियाखेड़ा पहुंचा। यहां लोगों को घटना के बारे में बताया। कोतवाली पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की।
पीड़ित ने बताया कि गांव सुतावली व हथियाखेड़ा में मेडिकल स्टोर से 15-15 हजार रुपये मिले थे। इसके अलावा 70 हजार रुपये बैग में कलेक्शन के पहले से रखे हुए थे। कुल एक लाख की रकम लूट ली गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं मिला।
विज्ञापन
बताते हैं कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस गांव लठीरा के जंगल तक पहुंच गई। जंगल में बदमाशों की तलाश की गई लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सूचना के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रहा है लेकिन, एमआर की बातों पर संशय है। गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।